फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष NSS शिविर का समापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 11 से 17 फरवरी तक चलने वाले इस शिविर में छात्राओं ने सामाजिक सेवा ,जागरूकता एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की।
समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्या एवं पूर्व जिला उच्च शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद डॉ. सुनिधि के स्वागत के साथ हुई जिसके साथ NSS स्वयंसेविकाओं द्वारा लगाए गए पोस्टर, स्लोगन एवं वेस्ट मटेरियल से बनाए गए फ्लावर पॉट की प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।यह सात दिवसीय विशेष NSS शिविर छात्रों में सामाजिक चेतना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने में पूर्ण रूप से सफल रहा, तथा प्रतिभागियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।
प्राचार्य घनश्याम दास ने टेलिफोनिकली स्वयं सेविकाओं की साथ दिवसीय शिविर समापन की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान सात दिवसीय विशेष NSS शिविर की गतिविधियों, अनुभव एवं उपलब्धियां पर आधारित एक वीडियो फिल्म दिखाई गई, जिसने शिविर के दौरान किए गए सामाजिक कार्य एवं स्वयंसेविकाओं की मेहनत को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं ने सामाजिक जागरूकता पर आधारित जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत, डिजिटल अवेयरनेस आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी गई । प्रत्येक प्रस्तुति के बाद स्वयं सेविकाओं ने शिविर के दौरान अपने अनुभव सांझा किया एवं सामाजिक जागरूकता एवं व्यक्तिगत विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।
शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज कंपटीशन पोस्टर मेकिंग स्लोगन राइटिंग एवं स्वदेशी संस्कृतिक प्रस्तुति के विजेताओं को सम्मानित किया गया एवं समारोह के दौरान NSS स्वयं सेविकाओं को उनकी मेहनत और सक्रिय सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अंत में NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना सैनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर पारुल राणा, डॉक्टर डॉ विजय श्रीधर, डॉ पूनम शर्मा, प्रिया सैनी, डॉ रमन कुमार, डॉक्टर वर्षा एवं सविता नगर मौजूद रहे।
