फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में रोटरी क्लब ऑफ
फरीदाबाद ग्रेस एवं राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के संयुक्त सहयोग से एन
एसo एसo, वाईo आरo सीo, यूथ रेड क्रॉस और हेल्थ अवेयरनेस क्लब द्वारा
विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन युवाओं को रक्तदान महादान जैसे गम्भीर
और संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक के उद्देश्य से किया गया।
इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष,अग्रवाल कॉलेज
बल्लभगढ़ प्रबन्ध समिति), विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव,
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़, प्रबन्ध समिति) एवं रोटेरियन पवन गुप्ता (प्रोजेक्ट
चेयरमैन, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस) के साथ ही गणमान्य अतिथि
रोटेरियन रवि गर्ग (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस), श्री गौतम चौधरी
(अध्यक्ष,राजस्थान एसोसिएशन), रोटेरियन सुरेश अग्रवाल (सचिव, रोटरी क्लब
ऑफ फरीदाबाद ग्रेस), श्री उमेश झावर (सचिव, राजस्थान एसोसिएशन), रोटेरियन
गौरव गुप्ता (कोषाध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस) एवं श्री गुलाबचंद बेद
(कोषाध्यक्ष, राजस्थान एसोसिएशन) भी उपस्थित रहे। गर्वनिंग बॉडी महासचिव
एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा से सामाजिक कल्याण हेतु युवाओं
को रक्तदान महादान के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस
शिविर का आयोजन किया जाता है।
अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित इस रक्तदान शिविर से पूर्व दिनांक 10.02.2026 को विद्यार्थियों के लिए हीमोग्लोबिन जांच शिविर भी लगाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक प्रज्ज्वलन, एनएसएस गीत एवं अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo संजीव कुमार गुप्ता के अतिथि स्वागत कथन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि रक्तदान देश और समाज के प्रति किया गया बहुमूल्य समर्पण है। युवा पीढ़ी को इसके प्रति सचेत और गंभीर रहना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी का अभिवादन करते हुए नैतिक मूल्यों से
भरी कहानियों के माध्यम से रक्तदान का महत्व बताया और कहा कि जो व्यक्ति रक्तदान जैसा नेक कार्य करता है ईश्वर हमेशा उसका साथ देता है।
तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि रोटेरियन पवन कुमार ने रक्तदान के महत्व को
बताते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को
जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए और इस नेक कार्य के लिए
महाविद्यालय के सहयोग की सराहना की
I एनo एसo एसo प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉo प्रियंका सेहरावत ने एनo एसo एसo
की गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए रक्तदान को पवित्र एवं महान कार्य बताया I
साथ ही सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया I डॉo जयपाल सिंह
कार्यक्रम संयोजक ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद किया I
इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉo सुप्रिया ढांडा ने किया I
कार्यक्रम संयोजक डॉo जयपाल सिंह एवं डॉ सचिन गर्ग (प्रभारी विंग- के
मार्गदर्शन में इस रक्तदान शिविर में न केवल विद्यार्थियों ने बल्कि प्रवक्ताओं ने
भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनo एसo एसo प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ अनिता वशिष्ठ
सुश्री प्रीति दीक्षित वाईo आरo सीo, कॉर्डिनेटर सुश्री पूजा श्री सुभाष, श्री लवकेश,
श्री सौरभ गुप्ता एवं महाविद्यालय के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग सदस्य के सहयोग
से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस शिविर में 122 यूनिट इकट्ठा किया
गया जो कि अपने आप में एक विशेष कीर्तिमान है।
