फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के सभागार में भारतीय
रेडक्रॉस सोसायटी जिला फरीदाबाद, हरियाणा राज्य शाखा व अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की
यूथ रेडक्रॉस की इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता
शिविर का आयोजन किया गया l
इस प्रकार की गतिविधियों का श्रेय श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता प्रधान अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़
व महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी को जाता है l उनका कहना है कि समाज
में ऐसे संवेदनशील विषयों की जागरूकता होनी चाहिए ताकि समाज ऐसी कुरीतियों से बचा रहें l
शिविर की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन से हुई l
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया l
उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के पैसे व स्वास्थ्य की हानि तो पहुंचाता ही है, इसके अलावा समाज से भी दूर करता है l सेमिनार में विशिष्ट अतिथि बी.के. अस्पताल से डिप्टी सीएमओ डॉ. मान सिंह अपने वक्तव्य में कहा कि रेड क्रॉस व एनएसएस के स्वयंसेवकों की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि स्वयं नशे से दूर रहें, व समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करेंगे व समाज को नशा मुक्त करने में अपनी भूमिका अदा करें l फरीदाबाद रेड क्रॉस के जिला रेड क्रास सचिव श्री बिजेंद्र सोरोत जी ने सेक्टर-14 के नशा मुक्ति केंद्र के बारे में बताया I डिप्टी सुप्रिटेंडेंट श्री पुरुषोत्तम सैनी जी ने ब्लड डोनेशन के लाभों के बारे में बताया l शिविर के मुख्य वक्ता के रूप में नशा मुक्ति केंद्र से आए इंचार्ज श्री धर्मेंद्र कसाना ने अपने वक्तव्य में नशे की विभिन्न तरीकों, नशीले पदार्थों, नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाओं व नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी l श्री कर्मवीर रिटायर्ड हरियाणा रोडवेज कर्मी व नशा मुक्ति प्रहरी ने नशे की आदत के दुष्प्रभावों को बताते हुए कहा कि नशा चोरी, डकैती, सड़क दुर्घटनाओं, बलात्कार आदि समस्याओं को भी जन्म देती हैं l इस सेमिनार में वाईआरसी व एनएसएस के 210 वालंटियर्स ने सहभागिता दर्ज करवाई।
मंच संचालन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्रीमती पूजा ने किया l वाईआरसी काउन्सलर सुभाष कैलोरिया ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई व धन्यवाद ज्ञापित किया l इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. प्रियंका सेहरावत, श्रीमति अनीता शर्मा, श्रीमति प्रीति दीक्षित, वाईआरसी काउंसलर श्री लवकेश उपस्थित रहे l
