फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एनआईटी 3 मेट्रो मोड़ से होते हुए ईएसआईसी चौक से निकलकर मस्जिद वाली सड़क का गुड़गांव जाने के लिए सर्वाधिक इस्तेमाल किया जाता है , लेकिन इस सड़क पर सप्ताह में 5 दिन भयंकर जाम लगता है।
जनतंत्र टुडे न्यूज़ पोर्टल के दर्शक मनोज जायसवाल ने आज शाम को अपनी गाड़ी में एक वीडियो बनाकर हमें भेजा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि वह भयंकर जाम में फंसे हुए हैं , साथ ही उन्होंने इस बारे में जानकारी दी कि ईएसआईसी चौक पर हफ्ते में 5 दिन भयंकर जाम लगता है और दूर-दूर तक कोई पुलिसकर्मी या कोई भी ट्रैफिक संचालक नहीं दिखाई देता। श्री जायसवाल हमारे न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन से निवेदन कर रहे हैं कि इस समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की जाए।
