फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में निदेशालय आयुष विभाग
हरियाणा द्वारा आयोजित विवेकानंद जयंती से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती 12 जनवरी
से 12 फरवरी तक चलने वाले सूर्य नमस्कार की श्रृंखला में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा
विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अभ्यास की आवश्यकता एवं
अनिवार्यता के प्रति जागृत करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन करवाया गया।
श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष,अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ गवर्निंग बॉडी) श्री दिनेश कुमार
गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ गवर्निंग बॉडी) की सदप्रेरणा से कॉलेज
सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता करता है।
अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार गुप्ता और विंग 1 के इंचार्ज डॉ सचिन
गर्ग के संरक्षण में आयोजित इस कार्यशाला में आयुष योग सहायक नेहा एवं संगीता( योग
प्रशिक्षक) के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सूर्य नमस्कार करते हुए योग के प्रति
समर्पित भाव को दर्शाया।
इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी वर्मा एवं अन्य सहायक प्रवक्ता प्रीति शर्मा, निशा, गीतांजलि,प्रेरणा के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रवक्ता श्री मोहित हुड्डा भी उपस्थित रहे।
