फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / समाज सेवा तप है,सबसे बड़ा धर्म है,सबसे बड़ा कर्म है मानने वाले स्व.चन्दर प्रकाश मेहरा चैरीटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राकेश मेहरा को बडखल में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में बडखल विधायक धनेश अदलखा व एसडीएम त्रिलोक चन्द ने समाज के प्रति योगदान को देखते हुए प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रंशसा पत्र मिलने पर खुशी जताते हुए राकेश मेहरा ने कहा वैसे तो वह शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुडें हुए है और समय समय पर लोगों की सेवा करते है। इसके अलावा उन्होनें अपने पिता के नाम से भी स्व.चन्दर प्रकाश चैरीटेबल ट्रस्ट बनाया हुआ है। उनका ट्रस्ट निस्वार्थ भावना से गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। इसके अलावा रक्तदान शिविर,कैंसर जागरूकता शिविर,वृक्षारोपण,दिव्यागों की मदद,गौ सेवा,पशु पक्षियों की सेवा समय समय पर करता रहता।
राकेश मेहरा ने कहा कि आगे भी समाज सेवा और जरुरतमंदो की सहायता कार्य जरी रखेंगे |
