फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जाट समाज फरीदाबाद 24, जनवरी को उन तमाम सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को “सर छोटू राम मेमोरियल एजुकेशनल अवार्ड” एवं नकद राशि से सम्मानित करेगा, जिन्होंने अपने स्कूल स्तर पर दसवीं शिक्षा बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह जानकारी देते हुए जाट समाज फरीदाबाद के महासचिव एच. एस. मलिक ने बताया कि यह कार्यक्रम सेक्टर 16 स्थित किसान भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आशय की सूचना जाट समाज फरीदाबाद ने पूर्व में ही सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रबंधकों प्रिंसिपलों जिला शिक्षा के अधिकारियों के द्वारा स्कूलों में भेजी गई थी ताकि अधिक से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सके। जिसके कारण हमें सैकड़ो विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक प्रतिभावान छात्र-छात्रा को 3100-3100 रुपए की नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
