यात्रा की कुछ झलकियां
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भारत की आजादी के 75 वर्ष होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, इसी श्रृंखला में आज परम श्रद्धेय योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी (संस्थापक एवं अध्यक्ष, ओ३म् योग संस्थान ट्रस्ट) के पावन सानिध्य में ओ३म् शिक्षा संस्कार स्कूल, पाली, फरीदाबाद ने आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा प्रात: साढ़े नो बजे ओ३म् शिक्षा संस्कार स्कूल से शुरू होकर ग्राम बास, पाली होते हुए पाली-बड़खल रोड पर स्थित गुरु मां वर्षा फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर पहुंची वहां पेट्रोल पंप के मालिक रविंदर खन्ना तथा सेवारत कर्मियों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत गर्मजोशी से तिरंगा फहराते व भारत माता की जयघोष के साथ किया और तिरंगा यात्रा में भाग ले रहे सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रबंधकों एवं साथ में चल रहे पुलिस कर्मियों को जलपान कराया। वहां से तिरंगा यात्रा लौटते हुए बल्लभगढ़-सोहना मार्ग पहुँची, वहां भी इस तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सोहना रोड से तिरंगा यात्रा ने वापस स्कूल की तरफ कूच किया। ग्राम बास, पाली एवं अन्य स्थानों पर सभी ग्राम वासियों ने बड़े ही उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया जिसमें विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा लगाए जा रहे जय घोष एवं देशभक्ति के गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान था। प्रमोद भड़ाना ने भी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य लोगों को जलपान कराया इस अवसर पर संतराम आर्य, सुनील आर्य, महावीर हवलदार, जगत, बलराज, सोमंत वकील, दयाराम, कुलदीप, सुरेश, प्रदीप, अमित, सुरेंदर, सरदाराम, जगदीश चरणसिंह, सतबीर, जयप्रकाश, मस्तराम आदि उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में स्वामी ऋषिपाल, योगाचार्य संदीप आर्य, स्कूल की मैनेजर डॉ राशि याज्ञिक, स्कूल की प्राचार्या अंजू, उप प्राचार्या ज्योति, नरेंद्र, रचना, विमलेश, बबीता आदि अन्य अध्यापिकाओं व सेवाकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
फरीदाबाद जिले के उपायुक्त माननीय जितेंद्र यादव जी ने भी वर्चुअली इस तिरंगा यात्रा का अवलोकन किया तथा यात्रा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रबंधकों व अन्य लोगों को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। करीब 11:30 बजे तिरंगा यात्रा का समापन स्कूल पहुंचकर हुआ इस अवसर पर श्रद्धेय योगीराज जी ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों-करोड़ों देशभक्तों के बलिदान से हमें यह आजादी प्राप्त हुई हैं। अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर बलिदानियोंं को कोटिशः नमन। हमें इन अमर बलिदानियोंं को हमेशा याद रखते हुए अपने देश को विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान पर ले जाना है, अपने भारत देश को विश्वगुरु बनाना है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी हमारे देश को तथा हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी प्रदेश को निरंतर प्रगति की ओर ले जा रहे हैं तथा आगे भी ले जाते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी के साथ मिलकर देश भक्ति के गीत गाएं तथा बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करी। पाली पुलिस चौकी के एएसआई विक्रम जी ने अपनी पुलिस टीम के साथ पूरी तन्मयता से तिरंगा यात्रा को सुचारू रूप से सुरक्षा प्रदान की एवं ट्रैफिक का संचालन भी सुचारु रूप से किया।
