फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ ने IPCA-CX India के सहयोग से ‘करियर काउंसलिंग वार्ता’ का आयोजन किया ।यह कार्यक्रम डॉ. कृष्णकान्त गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया । प्राचार्य जी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ संजीव कुमार गुप्ता (प्रशिक्षण और नियुक्ति अधिकारी) के स्वागत भाषण हेतु हुआ । मनोज कुमार सिंह (प्रोग्राम डायरेक्टर, IPCA-CX इंडिया) दिन के वक्ता रहे। उन्होंने यह
कहकर अपना व्याख्यान शुरू किया कि किसी व्यक्ति को उनकी रुचि और योग्यता के क्षेत्र चुनने के लिए भी रूपरेखा प्रदान करता है। उन्होने यह भी बताया कि नौकरी के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने से पहले अपने रुचि क्षेत्र का चयन करें। उन्होंने सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में आवश्यक संचार कौशल, साक्षात्कार की तैयारी, करियर चर्चा आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने PPT के माध्यम से छात्रों को “कैरियर अप – स्किल एंड डेव्लपमेंट प्रोग्राम” से भी अवगत कराया। उन्होंने प्रमाणित छात्रों को नौकरियों के प्रति और नौकरियों के अवसर के लिए भी जागरूक किया। सत्र अत्यधिक संवादात्मक था। इस कार्यक्रम में 71 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लाभ उठाया। विभिन्न
पाठ्यक्रमों के समन्वयकों -डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. शोभना गोयल, डॉ. सारिका, डॉ. रेखा सैन, डॉ. डिंपल, पूजा, डॉ. देवेंद्र, डॉ. इनायत चौधरी, श्री सुभाष, डॉ. सचिन, श्रीमति नेहा गोयल, श्रीमरी मोहिनी वर्मा,स्नेहलता के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। डॉ. संजीव गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
