फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एनएचपीसी, भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी ने 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत मनाए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उत्सव के लिए सीएसआर नीति के तहत जिला प्रशासन, फरीदाबाद को 5000 तिरंगे झंडे प्रदान किए है। 29 जुलाई 2022 को फरीदाबाद में वरिष्ठ एनएचपीसी अधिकारियों द्वारा जितेंद्र यादव, उपायुक्त, फरीदाबाद को झंडे भेंट किए गए। इस दौरान उनके साथ एसडीएम परमजीत चहल, एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अधिकारी विकास चौधरी भी मौजूद थे।
