अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में “वृक्षारोपण” के अवसर पर एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन कविता और गीत लेखन प्रतियोगिता “प्रकृति, भगवान की रचना और आश्चर्य, पेड़ों का महत्व और पेड़ की सुंदरता” विषय पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के निर्देशन में किया गया । संयोजक डॉ. अशोक निराला ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता की सभी गतिविधियों का संचालन सुश्री पूजा (समन्वयक) ने किया। प्रतियोगिता गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की गई और संबंधित लिंक 20-07-2022 से 24-07-2022 दोपहर 12:00 बजे तक खोला गया । आयोजन के परिणाम इस प्रकार हैं- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की मुस्कान ने प्रथम, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के राजेश ने द्वितीय और शासकीय डिग्री कॉलेज डोडा की रहीदा बानो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय रचनात्मक, मौलिकता, कलात्मक रचना के आधार पर किया गया। यह कार्यक्रम 40 छात्रों की सफल भागीदारी से संपन्न हुआ |
