भागवत कथा में समाजसेवी टोनी पहलवान, सुनील कुमार का स्वागत करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
श्री महावीर दुर्गा मंदिर पुरानी सब्जी मंडी ओल्ड फरीदाबाद भागवत कथा में सेवादार टोनी पहलवान, सुनील कुमार, सतपाल चौधरी, मंदिर प्रधान दिनेश छाबड़ा, चुन्नी लाल चोपड़ा, रवि डूडेजा आदि शिरकत करने पहुंचे और सभी ने कथा वाचक पं. चंद्र प्रकाश शास्त्री एवं पंडित नरेश शास्त्री के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के प्रधान दिनेश छाबडा एवं चुन्नीलाल चोपड़ा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि भागवत कथा के आयोजनों में सुख, समृद्धि एवं शांति का वास होता है। सनातन धर्म में रहकर हमें धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर टोनी पहलवान एवं सुनील कुमार ने भागवत कथा की महिमा बताते हुए कहा कि हमें सत्संग ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। भागवत ज्ञान जिसने पाया, उसने भगवान को पा लिया। यही भगवान को पाने का सबसे सरल एवं सहज तरीका है। कलियुग में यज्ञ करना कठिन काम है, कोई नास्तिक है कोई कुपंथी है और कोई कहेगा हम संत नहीं मानते, हम धर्म नहीं मानते। इसलिए तुलसीदास जी ने सोचा कि कलयुग में नालायक लोग भी होंगे, तो ऐसे में भगवान के नामों को जपने से तीर्थ यात्रा, यज्ञ तथा समाधि का फल मिल जाता है। भागवत कथा को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं और इसका श्रवण करने से उनका जीवन तर जाता है। इसलिए हमको भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर कथा वाचक चंद्र प्रकाश शास्त्री एवं पंडित नरेश शास्त्री ने प्रवचन सुनाते हुए कहा कि लोग निन्दा करें तो करने दो। प्रशंसा में तो मनुष्य फंस सकता है। निन्दा में पाप नष्ट होते हैं। कोई झूठी निन्दा करें तो चुप रहो। सफाई मत दो। सत्य की सफाई देना सत्य का निरादर है। उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से सुख शांति का वातावरण बना रहता है। संतसंग में जाने से पाप नष्ट होता है। व्यास जी के प्रवचन सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
