फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं फ़रीदाबाद विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष की जयंती के अवसर पर आज अरावली गोल्फ क्लब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहरवासियों को फूलों वाले पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि उनका संकल्प है कि फरीदाबाद को हरा-भरा और ग्रीन सिटी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि निगम की अनूठी पहल के तहत 17 करोड़ फूल के विभिन्न प्रकार के पौधे शहर में वितरित किए जा रहे हैं । आने वाले समय में शहर को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने के लिए और भी बड़े अभियान चलाए जाएंगे।
मेयर ने कहा कि हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग जिनमें श्रीराम अग्रवाल,राजकुमार वोहरा,रवि भूषण खत्री , आरसी चौधरी,अरुण सिंघल,पंकज मिश्रा, बिजेंद्र बंसल, शिशिर,राम मनोहर, बेचू गिरी,सरोज कुमार सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और निगम अधिकारी उपस्थित रहे।
