फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने निगम आयुक्त धीरेंद्र प्रताप खटखटा पर लगाया कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप संघ कल 3 दिसंबर को आम सभा बुलाने का किया ऐलान निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव कर देंगे हड़ताल का नोटिस संघ ने मीटिंग का बहिष्कार करने के बाद तुरंत प्रभाव से नगर निगम के सभी विभागों के नेताओं की आपातकालीन बैठक बीके चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में बुलाई और जिला कमेटी की बैठक में निगम आयोग के द्वारा किए जा रहे हैं शोषण और मांगों की अनदेखी के खिलाफ आंदोलन करने का लिया गया फैसला
निगम आयुक्त ने आज नगर निगम कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत करने के लिए एक बैठक कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 2:00 बजे बुलाई थी बैठक में निगम आयुक्त एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मांगो का समाधान करने की बजाय टरकाऊ नीति अपनाइ जा रही है।, जिस पर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने मीटिंग का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया । शास्त्री के द्वारा बैठक का बहिष्कार करने के बाद नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन, बेलदार, माली, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन, वाटर सप्लाई यूनियन, एवं कार्यालय यूनियन हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी यूनियन सहित सीवर मैन यूनियन के सभी पदाधिकारियो ने बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया।
संघ नेताओं ने निगम आयुक्त के समक्ष ही निगम प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनके सामने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर सफाई कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है और आए दिन सफाई कर्मचारियों के तबादले दूर दराज एरिया में गांव आदि में किये जा रहे हैं। जिससे सफाई कर्मचारी मानसिक रूप से पीड़ित हो रहे हैं, उन्होंने सफाई के संदर्भ में अधिकारियों द्वारा कूड़ा उठाने के लिए उपकरण उपलब्ध करवाने वाहन उपलब्ध कराने के नाम पर करोड़ों रुपए की सैंक्शन पास करने के ऊपर भी सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपया की सैंक्शन जब कूड़ा उठाने के लिए वाहन उपलब्ध कराने हेतु दी गई है, तो शहर में आज भी कूड़ा क्यों भरा हुआ है। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहेर, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा , बेलदार यूनियन के प्रधान हेमवती नंदन, सीवर यूनियन के प्रधान अनूप चंडालिया व कार्यालय यूनियन के प्रधान रणजीत शुक्ला तथा ड्राइवर यूनियन के प्रधान महेश फोगाट में परस राम मदान ने कहा कि सफाई अभियान के दौरान भी सफाई कर्मचारियों को झाड़ू एवं सफाई के उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं ,तथा ड्राइवर सहित कार्यालय में लगे एचकेआरएनएल के सभी कर्मचारियों को उनकी मांगे बार-बार अपील करने के बाद भी पूरी नहीं की जा रही है सभी नेताओं ने कहा कि सहायक सफाई दरोगा एवं सहायक सह सफाई निरक्षक के पदों पर लगे सफाई कर्मचारियों को निगम आयुक्त द्वारा हटाने व हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे 10 जूनियर इंजीनियरों को नौकरी से निकलने के आदेश भी भेदभावपूर्ण है , क्योंकि ऑफिस सेटिंग चार्ज पर सैकड़ो कर्मचारी एवं अधिकारी नगर निगम कार्यालय में नियुक्त किए गए हैं और वह आज वर्तमान में काम कर रहे हैं।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप बहोत जिला सचिव अनिल चंडालिया ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा कल 3 दिसंबर को निगम आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगों का ज्ञापन एवं आंदोलन का नोटिस देगा, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निम्नलिखित मांगों का जब तक समाधान नहीं होगा तब तक नगर निगम में आंदोलन जारी रहेगा ।
मांगे निम्न प्रकार है :-
दैनिक वेतन भोगी सभी कर्मचारियों को अन्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की भांति रेगुलर किया जाए। नियमों में छूट देकर सैनिटेशन स्टाफ में सफाई दरोगा एवं सह सफाई निरीक्षक का काम कर रहे सभी सफाई कर्मचारी एवं सीवर मैनो को सफाई दरोगा एवं सहायक सफाई निरीक्षक के पदो पर नियुक्त किया जाए।
अन्य कर्मचारियों की भांति नियमों में छूट देकर इलेक्ट्रिशियन हेल्पर रोड मेंट व अन्य सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों का अनुभव जोड़ा जाए ,वेतन विसंक्तियां दूर की जाए, मेडिकल सुविधा लाभ दिया जाए, तथा आई कार्ड बनाये जाए।
सभी पात्र कर्मचारियों को पद उन्नति का लाभ दिया जाए।
नगर निगम में सफाई सीवर बेलदार माली वाटर सप्लाई के कार्य में लागू की ठेकेदारी प्रथा को तुरंत बंद किया जाए रिक्त पदों एवं क्षेत्रफल आबादी के अनुसार आवश्यकता अनुरूप भर्ती की जाए।
दैनिक वेतन भोगी एवं निगम रोल के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर ग्रेजुएटी का लाभ दिया जाए तथा नगर निगम की ओर से 2 लाख ,11, हजार रुपये सम्मान राशि के रूप में दिये जाए। मृतक दैनिक वेतन भोगी एवं निगम रोल के कर्मचारियों के आश्रितो को निगम में नौकरी दी जाए ।
