
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ में राजनीति
शास्त्र विभाग द्वारा संविधान दिवस मनाया गया | इस वर्ष का इसका विषय
हमारा संविधान -हमारा स्वाभिमान रहा | इस दिवस को मनाने का उद्देश्य
विद्यार्थीयों में संवैधानिक चेतना का संचार करना था| इस कार्यक्रम का
आयोजन माननीय प्रधान अग्रवाल महाविद्यालय प्रबंध समिति देवेंद्र कुमार
गुप्ता जी, महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता और कार्यवाहक प्राचार्य डा. संजीव
गुप्ता जी के मार्गदर्शन में किया गया |
इस अवसर पर महाविद्यालय वरिष्ठ प्रवक्ता डा. जयपाल सिंह ने विद्यार्थीयों को संविधान दिवस की शुभकामनायें दी और संविधान के वास्तुकार और अन्य संविधान सदस्यों के योगदान को याद किया| उन्होंने कहा कि संविधान दिवस की सार्थकता इसी में है कि हम अपने संविधान की बुनियादी बातों को समझें और संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों की विरासत को पहचाने |
इस अवसर पर सभी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए
स्वतन्त्रता, समानता, बंधुत्व व लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने वाले संविधान
के प्रति निष्ठा की शपथ ली | इस मौके पर भारतीय संविधान के निर्माण पर
एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई ताकि विद्यार्थीयों में संविधान के मूल्यों, उनके
निर्माण और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ सके| इस कार्यक्रम से 70
विद्यार्थी लाभान्वित हुए |
इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. अशोक निराला, अग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर सुभाष उपस्थित रहे | यह कार्यक्रम राजनीति शास्त्र की विभागाध्क्ष डा. रितु और सहायक प्रोफेसर श्रीमती पुष्पा सरोत द्वारा संचालित किया गया |




