फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः—- रोहिणी के जापानी पार्क में आयोजित बाबोसा महोत्सव- 2025 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। परम आराधिका मंजू बाईसा के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए आज रोहिणी की सड़कों पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब एक साथ सैकडों युवा भक्त विभिन्न सोसाइटियों और घरों की तरफ निकल पड़े। उनके हाथों में श्री बाबोसा महोत्सव 2025 के निमंत्रण कार्ड थे। वे घर-घर जाकर इस महोत्सव के लिए व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र बांट रहे थे।
मोबाइल फोन पर निमंत्रण के दौर में परंपरागत रूप से भक्तों के घरों में जाकर निमंत्रण पत्र देने का यह दृश्य आंखों को सुकून प्रदान कर रहा था। प्रातः 9 बजे श्री बालाजी बाबोसा मंदिर सेक्टर 24 रोहिणी में प्रातः पूजन एवं आरती के पश्चात् परम आराधिका मंजू बाईसा ने हर हर बाबोसा घर घर बाबोसा का उद्घोष करते हुए सभी भक्तों को अपना आर्शीवाद प्रदान किया।
तत्पश्चात परम श्रद्धेय श्री प्रकाश भाई जी ने अपने जोशीले उद्बोधन में सभी भक्तों को परिश्रम कर महोत्सव को सफल बनाने की प्रेरणा दी। श्री अजय बैद, ज्योति संचेती एवं हर्ष कोठारी ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
