फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में अर्थशास्त्र विभाग एवं एस. डी.जी क्लब द्वारा आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 28-29 जून 2022 का समापन आज दिनांक 29 जून 2022 को हुआ। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय “सतत विकास लक्ष्य एवं उच्च शिक्षा संस्थान” रहा। यह सम्मलेन उच्च शिक्षा निदेशक, हरियाणा द्वारा प्रायोजित था। सम्मेलन में कुल 174 प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करवाया। उद्घाटन समारोह में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के
कुलपति प्रोफेसर राज नेहरू जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी एफिशिएंसी के भूतपूर्व डायरेक्टर श्री के.के चक्रवर्ती जी ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने “भारतीय उद्योग में ऊर्जा दक्षता पर डीकार्बोनाइजेशन और सर्वोत्तम अभ्यास” विषय पर अपना व्याख्यान दिया। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि सतत विकास समय की मांग है एवं उच्च शिक्षा संस्थान इसमें अपनी पूरी भूमिका निभा सकते हैं। सम्मेलन को कुल 6 तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया जिसमें से 3 तकनीकी सत्रों का आयोजन प्रथम दिन 28 जून 2022 को हुआ। प्रथम दिन 5 आमंत्रित वार्ताएं हुई। सम्मेलन के दूसरे दिन आज दिनांक 29 जून 2022 को शेष 3 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। चौथे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. एस.के. चक्रवर्ती, भूतपूर्व प्रोफेसर, एन.आई.टी कुरुक्षेत्र जी ने की। डॉ. सरिता सचदेवा, प्रोफेसर, एम.आर.आई.आई.आर.एस फरीदाबा ने मुख्य व्याख्यान दिया जिसका विषय “सतत विकास लक्ष्य और जल क्षेत्र” था। इस सत्र के प्रतिवेदक श्री चंद्र अत्री, सहायक प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग रहे। पांचवें तकनीकी सत्र की अध्यक्षता के.आई.आई.टी भुवनेश्वर, ओडिशा के प्रोफेसर अजय कुमार मिश्रा जी ने की एवं प्रोफेसर विनोद कुमार गर्ग, केंद्रीय विश्वविद्यालय भटिंडा, पंजाब जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस सत्र की प्रतिवेदक डॉ. रेखा सैन, सहायक प्रोफेसर, कॉमर्स विभाग रही। छठे
तकनीकी सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी ने की एवं डॉ. एस.के. चक्रवर्ती जी ने मुख्य व्याख्यान दिया जिसका विषय “क्या 100% नवीकरणीय ऊर्जा यथार्थवादी है” था। इस सत्र की प्रतिवेदक कॉमर्स विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. डिंपल रही। समापन सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. के .पी.सिंह जी पधारे। उन्होंने कहा ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन शोधकर्ताओं को महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने इस अद्भुत सम्मेलन की सफ लता के लिए महाविद्यालय की पूरी टीम को बधाई दी। अपने अनौपचारिक उपाख्यानों के माध्यम से उन्होंने कहा कि हमें अपनी बुद्धि और ज्ञान को तेज करने की आवश्यकता है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
