
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्ली :— द्वारका स्थित यशोभूमि में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में आयोजित डीआईडीएसी इंडिया- 2025 ने अपनी कौशल प्रदर्शनी की शुरुआत की है। तीन दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक व उधोग विशेषज्ञ शामिल हुए थे। चियर एजूकेशन वल्र्ड फोरम द्वारा विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे समाज सेवा से समर्पित लोगों को निशा इंटरनेशनल एजूकेशन आइकन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया था, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य रुप में से पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित ओ.के. मॉडल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. रवि कुमार को निशा इंटरनेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड- 2025 से सम्मानित किया गया। इसमें कई हस्तियां, शिक्षा, साहित्यकार व खेल जगत से जुड़े व्यक्ति आदि शामिल हुई थी।
इस अवसर पर फोरम के डायरेक्टर डोमिनिक सैवेज ने कहा कि अवार्ड समारोह विभिन्न क्षेत्रों में मानवता के लिए किए जा रहे कार्यो में सम्मिलित व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया था। इस अवसर पर कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां उपस्थित थी। कार्यक्रम के पश्चात डाॅ. रवि कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में कर रहे कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डॉ. रवि कुमार ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे चियर एजूकेशन वल्र्ड फोरम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए निशा इंटरनेशनल एजूकेशन आइकन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज तकनीक आधारित कौशल प्रशिक्षण में युवाओं की रुचि तेजी से बढ़ रही है। सीखने की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं और आज मिली शानदार प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि तकनीक आधारित स्किलिंग में रुचि तेजी से बढ रही है।





