
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः– राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर 11 के सामने भगवान गणेश के आहवान के साथ ही दस दिन तक चलने वाली नव श्री केशव रामलीला कमेटी के दूसरे दिन राम जन्म व ताड़का वध के मंचन को लोगों ने जमकर आनंद उठाया। लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर इन कलाकारों का जोरदार तालियों से इनका हौसला बढ़ाया। मंच पर 60 फीट का विशाल एलईडी स्क्रीन पर थ्रीडी एनीमेशन के द्वारा मंचन के दौरान जंगल, पहाड़, नंदियां आदि का दृश्य देख दर्शक अभिभूत हो उठे।
इस अवसर पर नव श्री केशव रामलीला कमेटी के चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि इस रंगमंच के जरिए उनका प्रयास अति संवेदनशील छोटे बच्चों के मन में अपनी संस्कृति तथा मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि चार धाम थीम पर इस बार तीन मंजिला भव्य स्टेज पर लीला का मंचन हो रहा है।
इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ, कार्यालय महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, लीला महामंत्री हरि किशन मित्तल, सी. वाईस चेयरमैन पुरुषोतम लाल सिंघल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का यह 29वां वर्ष है। उन्होंने बताया की संपूर्ण रामलीला का आयोजन कमेटी के सभी सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है, उन्होने बताया कि रामलीला के भव्य मंचन में रामायण के सभी पात्रों के संवादों को श्रीराम कला केंद्र के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।
3 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन यहां विभिन्न क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति पधारेंगे व रोज देश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देगें, जिसमें अनुपमा सीरियल के फिल्मी कलाकार सागर पारीक, निशि सक्सेना, फिल्म मर्दानी के कलाकार विशाल जेठवा, सुपर डांस विजेता के कलाकार दिपाली बोरकर, हरियाणवी काॅमेडियन महेंद्र सिंह झण्डू, फिल्मी कलाकारों के डुप्लीकेट तथा विराट हास्य कवि सम्मेलन में डॉ. सुनील जोगी, अनामिका अम्बर, अनिल अग्रवंशी, सौरभ जैन सहित कई नामी हस्तियां उपस्थित होगी।
यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में प्राइवेट वालंटियर, सीसी टीवी कैमरा, हैंड मेटल डिटेक्टर के साथ दिल्ली पुलिस के जवान के नेतृत्व में सुरक्षा का इंतजाम है। इसमें 50 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं और मेले में हर प्रकार के झूले हैं, जो कि बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।




