फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वैश्य समाज सेक्टर- 28, 29, 30, 31 ने आज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5179वीं जयंती पर 101 थालियों से महाआरती कर अग्रसेन जी का पूजन/वंदन किया। सेक्टर 28 के कम्युनिटी सेंटर में श्री अग्रसेन जी, गणेश जी एवं महालक्ष्मी के विशाल चित्र के समक्ष समाज के अध्यक्ष विनेश अग्रवाल की अध्यक्षता में एकत्रित सैकेंडों वैश्य अग्रवाल जनों ने प्रातः 6 बजे पहुंच कर अग्रसेन जी के भजनों पर नाच गाकर हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई।
इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद् व समाजसेवी राम कुमार गुप्ता ने अग्रसेन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु श्री राम के क्षत्रिय वंश के कहे जाने वाले अग्रसेन जी के सिंद्धांत एवं आदर्श आज भी उतने ही प्रसांगिक हैं।आज सर्वत्र कहे जा रहे नारे सबका साथ सबका विकास सूत्र को अग्रसेन जी ने 5179 वर्ष पहले ही अपने राज्य में धारण कर लिया था। अग्रसेन जी के सुसंस्कारों का अनुसरण करते हुए ही आज वैश्य समाज मे समानता, समाजवाद,अहिंसा एवं समाज सेवा की भावना सर्वव्यापी है।
मंच संचालन करते हुए महासचिव बी आर सिंगला ने कहा कि अग्रकुल में जन्म लेना हम सब का परम सौभाग्य है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम से किए जाने पर केंद्र एवं दिल्ली सरकार के प्रति धन्यवाद किया गया। सिंगला ने आगे कहा कि वर्ष 1993 में स्थापित 800 सदस्यों वाला हमारा यह वैश्य संगठन आज पूरे महानगर में निरन्तर व सबसे सक्रिय संगठन के नाते जाना जाता है।
महाआरती के कार्यक्रम में विष्णु स्वरूप गुप्ता,विनेश अग्रवाल, बी आर सिंगला,बलराज गुप्ता,दीप चन्द गुप्ता,बनवारी लाल गोयल,टी पी माहेश्वरी,डी के माहेश्वरी,नरेश अग्रवाल,पी डी गर्ग,पवन गोयल,श्याम सुंदर बागला,बाल कृष्ण मंगला, अम्बरीष गोयल,डी के जैन,मनमोहन सोमानी,आई सी गुप्ता,अंकित सिंगला,उमा शंकर माहेश्वरी,सुनीता मित्तल,ए पी गुप्ता आदि आदि सम्मिलित हुए।
