अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे



अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के यूथ रेडक्रॉस यूनिट द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2022 के अवसर पर प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में “पर्यावरण बचाओ” थीम पर ऑनलाइन माध्यम से नेशनल लेवल स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l प्लेन पेपर पर हस्थ लिखित स्लोगन ईमेल के माध्यम से 5 जून, 2022 तक स्वीकार किए गए। प्रतियोगिता के संयोजक यूथ रेडक्रॉस काउंसलर सुभाष कैलोरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न महाविद्यालयों से 53 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मंडल डॉ. देवेन्द्र, काउंसलर सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड व रेड रिबन क्लब काउंसलर मैडम नेहा गोयल द्वारा घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी विशाखा ने प्रथम, अग्रवाल महाविधालय बल्लबगढ़ की एमएससी मैथ्स फ़ाइनल की छात्रा कुमारी मीनाक्षी ने द्वितीय तथा इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, फरीदाबाद के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र कुनाल बेनीवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार व सभी प्रतिभागियों को ईसर्टिफिकेट वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने विजेताओं को बधाई दी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
