सैक्टर-21डी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में शिविर का शुभारंभ करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
दिव्यांग एवं बुजुर्गों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रयासरत्त है और इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। अंत्योदय की भावना के तहत भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उक्त वक्तव्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. पुनीता हसीजा ने बुधवार को सैक्टर-21 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार (एलिमको) जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद, तथा अग्रसेन समाज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पंजीकरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद में 10 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों को उपकरण बांटे जाएंगे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिमको द्वारा वरिष्ठ नागरिक के लिए छड़ी, वॉकर, कान की मशीन, चश्मा, छोटी सहित अपने बहुत से उपकरण इस योजना के अंतर्गत लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। डॉ. पुनीता हसीजा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सभी दिव्यांगजनों को हम वह वैकल्पिक हर संसाधन उपलब्ध करवा सके, जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का लालन-पालन कर सकें। इससे एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना सहयोग करें। जो रेडक्रॉस सोसाइटी समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है और जल्द ही फरीदाबाद को दिव्यांगजन मुक्त बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरकार के सहयोग से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला उपायुक्त डॉ. जितेनद्र यादव के मार्गदर्शन में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों को लाभ मिल सके। इसके लिए फरीदाबाद में दिव्यांगजन के लिए जांच माप शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच माप शिविर लगाया गया है।जिला रैडक्रास सचिव विकास कुमार एवं महाराजा अग्रसेन मंदिर के प्रधान आनंद गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा निरंतर समाज हित के कार्यों को सहयोग किया जाता रहता है। जिला प्रशासन ने यह जिम्मेदारी हमें प्रदान की उसके लिए हम उनके आभारी हैं। जो कि समय-समय पर सरकारी गतिविधियों में हमें भी सम्मिलित रखते हैं। बुधवार को लगभग 125 लोगों ने अलग-अलग उपकरणों के लिए पंजीकरण कराया। इस मौके पर जिला रैडक्रास सचिव विकास कुमार, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के पदाधिकारी हरीश लाल, राजेश दास, डॉक्टर एमपी सिंह, संयोजक विमल खंडेलवाल, रेडक्रॉस सोसाइटी के उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी, सचिव जय प्रकाश बंसल, मुरारलीलाल गर्ग उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश बंसल पूर्व प्रधान, ट्रस्टी हरीश गुप्ता, महेश अग्रवाल व गणमान्य व्यक्ति और बुजुर्ग तथा दिव्यागजन उपस्थित थे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
