फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 26th रविंदर फागना सैटरडे मिक्स कॉरपोरेट कप 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच द बॉडी जोन (सेक्टर 49) और आर आर.पी.सी.ए लीजेंडस के बीच खेला गया। इस मैच में द बॉडी जोन (सेक्टर 49) ने आर.पी.सी.ए लीजेंड्स को 49 रन से हराया। यह मैच 20 ओवर का था
आरपीसीए लीजेंड्स ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आरपीसीए लीजेंड्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन का लक्ष्य दिया। आरपीसीए लीजेंड्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम् कुमार ने 27 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 26 रन, दीपक राठी ने 19 गेंदों पर 2 चौके, 1 छक्के की मदद से 22 रन, बनाए। द बॉडी जोन (सेक्टर 49) की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित कौशल, रोहित ने 2–2 विकेट, प्रमोद पॉल, गौरव माटा, विमल बक्शी और नवीन मोर ने 1–1 विकेट, हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए द बॉडी जोन (सेक्टर 49) टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर जीत हासिल की। द बॉडी जोन (सेक्टर 49) की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आशीष शर्मा ने 42 गेंद पर 4 चौके की मदद से 38 रन, मनन भड़ाना ने 17 गेंदों में 1 चौके, 2 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। आर. पी.सी.ए लीजेंड्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए धर्मेंद्र नागर 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट, सुशील अरोड़ा और धर्मेंद्र फागना ने 1–1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अमित कौशल को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच धर्मेंद्र नागर को घोषित किया।
