युवा सेवा संगठन के सदस्य एवं मध्य में गोपाल शास्त्री
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
युवा सेवा संगठन की समस्त शाखाओं ने सर्वसम्मति से गोपाल शास्त्री को अध्यक्ष नियुक्त किया। शास्त्री ने अपनी नियुक्ति पर समस्त शाखा प्रधानों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संगठन के संरक्षण मण्डल सदस्य बीरेंद्र गौड़, श्याम लाल अजरौंदा, रघुवीर भारद्वाज, नरेश कुमार, विष्णु शर्मा, जय प्रकाश और मुकेश कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न किया गया। युवा सेवा संगठन 1980 से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य जांच शिविर, गरीब कन्याओं की शादी, आंखों का ऑपरेशन, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, जरूरतमंद लोगों की मदद, विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि सामाजिक कार्यों को कर रहा है। कोरोना काल में संगठन ने प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंद लोगों की मदद कर घर-घर जाकर राशन व दवाईयां वितरित की। इस कार्य के लिए उपायुक्त फरीदाबाद के द्वारा संगठन को सम्मानित किया गया। चुनाव में रघु वत्स को महासचिव, भागीरथ को कोषाध्यक्ष, विष्णु शर्मा को प्रैस सचिव और डॉ. बिजेंद्र सिंह को सलाहकार नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जयपाल, महेंद्र सिंह, वीरेंदर, राजू महासय, सुभाष पहलवान घोड़ी शाखा, किशन अमरपुर, यादराम प्रहलादपुर शाखा, कुलदीप छायंसा व सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
