फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर निगम के वार्ड नंबर-23 से कांग्रेस प्रत्याशी अजय भड़ाना ने चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए दयालबाग के ए,बी, सी ब्लाक और दयालबाग एसो. सहित गणमान्य लोगों के साथ पदयात्रा निकालते हुए लोगों से डोर टू डोर जाकर संपर्क किया और अपने लिए वोट रुपी समर्थन मांगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपके द्वारा दिया गया एक-एक वोट वार्ड नंबर-23 के लिए विकास के द्वार खोलेगा, इसलिए आपको आने वाली दो मार्च को ‘पंजे का निशान’ का बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना है ताकि निगम सदन में पहुंचकर वह वार्ड नंबर-23 की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर सके।
कांग्रेस प्रत्याशी अजय भड़ाना ने कहा कि वार्ड नंबर-23 हमेशा विकास से अछूता रहा है, अब तक जितने भी जनप्रतिनिधियों को जनता ने चुना, उन्होंने वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं करवाए, यही कारण है कि यहां के लोग पीने के पानी, टूटी सडक़ें, ओवरफ्लो सीवरेज व नाले की समस्या से ग्रस्त है और मामूली बारिश होते ही जलभराव के चलते लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है, वह लोगों को विश्वास दिलाते है कि अगर आपने मुझे मतरुपी आर्शीवाद देकर नगर निगम सदन में भेजा तो मैं वार्ड का समुचित विकास करके उपरोक्त समस्याओं का जड़मूल से समाधान करूंगा और वार्ड नंबर-23 को आदर्श वार्ड बनाऊंगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वह वर्षाे से आपके बीच एक लायक बेटे की तरह निस्वार्थ भाव से सेवारत है और आगे भी वह चौबीसों घण्टे उनके लिए उपलब्ध रहेंगे, अबकि बार आप मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुनकर निगम सदन में भेज जो, मैं आपके भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा।
