फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर निगम चुनाव में वार्ड-4 से भाजपा प्रत्याशी संगीता भारद्वाज ने आज भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा,विधायक सतीश फागना,निर्वतमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता टिप्परचन्द शर्मा,मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग,रवि सोनी,उर्मिला नैथानी,प्रमोद गिल व ज्ञानेन्द नागर की उपस्थित में एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में अपना नामांकन पत्र सौंपा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा,विधायक सतीश फागना,निर्वतमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी व टिप्परचन्द शर्मा ने कहा कि मेयर प्रत्याशी के साथ भाजपा के सभी 46 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हमारे उत्साहित कार्यकर्ता हर वार्ड में कमल खिलाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इस मौके पर संगीता भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को मान सम्मान दिया है। यही कारण है कि महिलाओं ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में खुलकर वोट की, और इस बार नगर निगम चुनाव में भी कमल का फूल खिलाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंग।
