फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम, हरियाणा क्षेत्र में
कर्मचारी संघ के चुनाव 28 वीं कार्यकारिणी के लिए दिनांक 06.02.2025 को शांति पूर्ण माहौल में संपन
हुए | कर्मचारी राज्य बीमा निगम के हरियाणा क्षेत्र में कुल 25 दफ्तर हैं जिनमें सैकड़ों कि संख्या में
कर्मचारी तैनात है | ई.एस.आई.सी. कर्मचारी संघ, हरियाणा ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार, चंडीगढ़ से मान्यता
प्राप्त है तथा आल इंडिया ई.एस.आई.सी. एम्प्लाइज फेडरेशन से संबद्ध है | कर्मचारी संघ के मुख्य दायित्व
कर्मचारियों के हितों कि रक्षा करना तथा कार्यालय और कर्मचारियों के बीच में एक प्लेटफार्म के रूम काम
करना रहता है |
28वीं कार्यकारिणी के चुनाव में गौरव नेहरा, सचिव पद हेतु, प्रवीन कुमार सिंह, प्रधान पद हेतु,
जयभगवान, उप प्रधान पद हेतु, अमित दीनदयाल, धर्मेन्द्र कुमार व शुभम सारंग, संयुक्त सचिव
पद हेतु तथा मंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष, पद हेतु निर्वाचित हुए | कार्यकारिणी सदस्य के पद हेतु अमित
कुमार, अनिल कुमार, अंकित कुमार, दिनेश तेवतिया, गगन कुमार, हेमंत कुमार,
कुलदीप कुमार, विनीत चौधरी, विष्णु, कु. श्वेता व कु नेहा शर्मा निर्वाचित हुईं |
इस मौके पर अनिल कुमार यादव, रविन्द्र यादव, रवि भूषण टोप्पो, विजय बहादुर सिंह, संजय कुमार,
संजीव कुमार, बलबीर सिंह, राजकुमार तथा राजबीर सिंह प्रमुखता से मौजूद रहे |
