फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता,
जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट दिनेश गुप्ता व कार्यवाहक प्राचार्य
डॉ. संजीव गुप्ता के दिशा–निर्देशन में विश्व कैंसर दिवस
मनाया गया। इसका आयोजन हेल्थ अवेयरनेस क्लब, यूथ
रेडक्रॉस व सस्टेनेबल डेवलपमेंट क्लब गोल्ज के संयुक्त
तत्वाधान में किया गया।
यह आयोजन 2025 के थीम ‘ यूनाइटेड बाय यूनीक’ पर केंद्रित रहा । इस अवसर पर कॉलेज के हेल्थ क्लब कॉर्डिनेटर डॉ. जयपाल सिंह ने कैंसर जागरूकता वक्तव्य दिया । उन्होंने बताया कि आगामी माह में महाविद्यालय प्रांगण में निःशुल्क सर्विकल कैंसर वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा जिसमें 240 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है । इसके उपरांत जागरूकता विषय पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस कार्यक्रम में 33 वालंटियर्स ने भाग लिया।
इस अवसर पर एडीजी क्लब संयोजिका डॉ. सारिका कंजलिया, वाईआरसी काउंसलर सुभाष उपस्थित रहे।
