फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विजन इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड फरीदाबाद द्वारा सीखने संबंधी त्रुटि (दिव्यांगता) का प्रबंधन
पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन दिनांक 04-02-2025 & 05-02-2025 को आयोजित किया जा रहा
है | इस सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद एवं शोधकर्ता अपने -अपने विचारों को सांझा
करेंगे।
सेमिनार के मुख्य अतिथि मुकेश गुप्ता (विजन दिव्यांग फाउंडेशन अध्यक्ष) सीखने संबंधी
विकलांगता का प्रबंध विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।और वह इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने और
शोध को बढ़ावा देने पर अपने विचार भी रखेंगे।यह सेमिनार हमारे संस्थान के प्रिंसिपल डॉक्टर एसपी सिंह,
संजय कुमार (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और इस कार्य सेमिनार के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर विजय भारती
के द्वारा किया जा रहा है।
