
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16 ए फरीदाबाद में 76 वां गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ममता ने ध्वज फहराया । छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए तथा राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
प्राचार्या डा. सुनिधि ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान ने हमें कुछ अधिकार तथा कर्तव्य भी बताऐ हैं, जिनका हर देश के हर नागरिक को पालन करना चाहिए, ताकि देश में सुख, समृद्धि, समानता के साथ आपसे भाईचारा भी बना रहे। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ नैतिकता का पालन करते हुए, जीवन में आगे बढ़ने की बात कही ।








