फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अयोध्या में भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा दिवस की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-37 में भारत विकास परिषद नारायण शाखा फरीदाबाद द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमति सीमा त्रिखा,राज्यमंत्री राजेश नागर के भाई सुधीर नागर,वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन गुप्ता,देवेन्द्र अग्रवाल(देबू),जयकिशन,अजय गुप्ता,विजय अग्रवाल,जयप्रकाश प्रमोद वर्मा,निखिल गर्ग,पंकज मदान,संजीव,संजय व आकाश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर भारी संख्या में पहुंचे श्रृद्वालुओं ने पहले जय श्रीराम का जयघोष किया और फिर पंडित श्री अरविन्द कुमार पांडे जी (सुन्दरकांड पाठ वाले) द्वारा सुनाए गए सुन्दरकांड पाठ को सुना।
कार्यक्रम का आयोजन रामभक्त देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) द्वारा किया गया। इस मौके पर पंडित अरविन्द कुमार पांडे ने बताया कि हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने से दूर हो जाते हैं सभी तरह के भय। सुंदरकांड श्री राम चरित मानस का 5 वा अध्याय/कांड है। जहाँ सम्पूर्ण रामायण में श्री राम के सूंदर स्वरुप, उनके जीवन काल, स्वभाव, आदर्शों का गुण गान किया गया है वहीँ सुन्दरकांड एक ऐसा भाग है जो सिर्फ हनुमान जी की वीरता का बखान करता है।

सुन्दरकाण्ड के पाठ से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं हनुमानजी नें अपनी बुद्धि और बल से सीता की खोज की है। इसी वजह से सुंदरकांड को हनुमानजी की सफलता के लिए याद किया जाता है। इस अवसर पर श्रीमति सीमा त्रिखा,सुधीर नागर व रामभक्त देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के जीवन में अत्यधिक परेशानियां हो तथा कोई काम नहीं बन पा रहा है, आत्मविश्वास की कमी हो तो सुंदरकांड के पाठ से शुभ फल प्राप्त होता है।
यह भक्तिमय आयोजन भगवान श्री राम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महिमा का उत्सव मनाने के लिए समर्पित है। आज के इस आयोजन में प्रभु श्री रामलला की महिमा में भजनों, रागों और कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई जिससे वातावरण दिव्य आनंद और भक्ति से भर गया। पाठ के समापन पर पंडित श्री हरिराम शास्त्री जी द्वारा हवन किया गया व उसके उपरांत विशाल भण्डारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
