
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 2nd आरपीसीए U-14 विंटर क्रिकेट कप 2025 रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच आरपीसीए टाइटंस और आरपीसीए किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में आरपीसीए किंग्स इलेवन ने आरपीसीए टाइटंस को 36 रन से हराया। यह मैच 30 ओवर का था और आरपीसीए किंग्स इलेवन ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आरपीसीए किंग्स इलेवन अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 138 रन का लक्ष्य दिया।
आरपीसीए किंग्स इलेवन की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए तेजस आनंद ने 68 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 50 रन, आतिफ खान ने 59 गेंद पर 4 चौके मदद से 51 रन बनाए। आरपीसीए टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने 5 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट, विहान जोली, युवराज और फैसल मलिक ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आरपीसीए टाइटंस टीम ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। आर. पी .सी.ए टाइटंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पार्थ शर्मा ने 60 गेंद पर 2 चौके मदद से 33 रन और फैसल मलिक ने 63 गेंद पर 29 रन बनाए। आरपीसीए किंग्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिकेय बिष्ट,अवनीश चौधरी,विपिन शर्मा, पवन फागना, मनन भाटिया और तेजस आनंद ने 1–1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच तेजस आनंद को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच शिवम को घोषित किया।




