फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / टूर्नामेंट का 1st क्वार्टर फाइनल मैच टीएनएम क्रिकेट अकादमी और जेपी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। क्वार्टर फाइनल मैच में टीएन एम क्रिकेट अकादमी ने जे पी क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया, यह मैच 40 ओवर का था और टीएनएम क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जे . पी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 35.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 104 रन का लक्ष्य दिया । जेपी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए चरण सिंह बघेल ने 46 गेंद पर 3 चौके की मदद से 26 रन बनाए और आयुष ने 59 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 16 रन बनाए। टी.एन.एम क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विहान बिश्नोई ने 8 ओवर में 1 मेडल 21 रन देकर 3 विकेट, दर्श यादव, संजोग पाल ने 2–2 विकेट, दैविक तिवारी और शिवम ने 1–1 विकेट लिया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टी.एन.एम क्रिकेट अकादमी ने 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर जीत हासिल की। टी.एन.एम क्रिकेट अकादमी की और से बल्लेबाजी करते हुए राज्यवर्धन यादव ने 46 गेंद पर 7 चौके, 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाए, आयुष गुप्ता ने 34 गेंदों में 2 चौके की मदद से 26 रन बनाए। जे. पी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते परमेश अत्री और प्राखर शुक्ला ने 1–1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच विहान बिश्नोई व फाइटर ऑफ द मैच परमेश अत्री को घोषित किया गया।
