फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्ली : — इस बार विश्व पुस्तक मेला न केवल भारत के गणतंत्र दिवस के 75 वर्ष के जश्न का हिस्सा बनेगा, बल्कि इसे और खास बनाएंगे देश-विदेश के जाने-माने पब्लिशर्स। आयोजन स्थल भारत मंडपम में नवनिर्मित हॉल में 1 फरवरी से 9 फरवरी 2025 तक चलने वाले इस 9-दिवसीय मेले को लेकर पब्लिशर्स बेहद उत्साहित हैं।
पेनडाउन प्रेस, जो बिज़नेस मालिकों और विशेषज्ञों को उनकी किताबें लिखने, प्रकाशित करने और प्रमोट करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, इस मेले में अपने प्रीमियम स्टॉल के साथ विशेष रूप से भाग ले रहा है। पेनडाउन प्रेस को बिज़नेस मालिकों का सबसे भरोसेमंद पार्टनर माना जाता है, जो इंडस्ट्री में उनकी ऑथोरिटी, क्रेडिबिलिटी, और ट्रस्ट बढ़ाने में मदद करता है।
पेनडाउन प्रेस के सीईओ, दिनेश वर्मा ने कहा,
“हमारा स्टॉल इस बार मुख्य आकर्षण होगा। यहां स्किल आधारित किताबों से लेकर व्यवसाय मालिकों को ऑथोरिटी बनाने में मदद करने वाली किताबें उपलब्ध होंगी। हमारा उद्देश्य सिर्फ किताबें प्रकाशित करना नहीं है, बल्कि लेखकों और व्यवसायियों को उनके संदेश को प्रभावी ढंग से दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करना है।”
पेनडाउन प्रेस अपने स्टॉल पर स्किल डेवेलपमेंट, लीडरशिप, और सेल्फ-पब्लिशिंग से जुड़ी सभी सेवाओं और जानकारी के साथ मौजूद रहेगा।
गुल्लीबाबा पब्लिशिंग हाउस Pvt. Ltd., जो डिस्टेंस लर्निंग हेल्प बुक्स के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है, भी अपनी नई किताबों के साथ इस मेले का हिस्सा बनेगा। साथ ही, IGNOU की हेल्प बुक्स, असाइनमेंट्स और हर तरह के प्रोजेक्ट की गाइडेंस भी उपलब्ध होगी।
पेनडाउन प्रेस का वादा:
इस मेले में पेनडाउन प्रेस केवल एक पब्लिशर नहीं, बल्कि लेखकों और व्यवसाय मालिकों के लिए सफलता का साथी बनेगा। “अगर आप अपनी किताब लिखकर अपने व्यवसाय और व्यक्तिगत ब्रांड को बढ़ाना चाहते हैं, तो पेनडाउन प्रेस आपके लिए एकदम सटीक है।”
आइए, पेनडाउन प्रेस के स्टॉल पर मिलें और जानें कि कैसे एक किताब आपकी पहचान को एक नई ऊंचाई दे सकती है।
