फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया फरीदाबाद के महा सचिव रविंद्र डुडेजा व् एग्जीक्यूटिव मेंबर श्री जेके भाटिया ने सीआईडी चीफ अलोक मित्तल से मुलाकात करने उनके ऑफिस चंडीगढ़ गए। अलोक मित्तल फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया फरीदाबाद से वर्ष 2007 से जुड़े हुए है जब वो फरीदाबाद में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त थे। उन्होंने हर पल संस्था का साथ दिया है। समय समय पर आकर थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए लोगो को न केवल रक्तदान के लिए प्रेरित किया है बल्कि अपनी धर्मपत्नी के साथ स्वयं ने कई बार रक्तदान किया है।
आज उनको बताया गया कि एक बच्चा जो फरीदाबाद में रह रहा है वो एक सुखी जीवन जी रहा है उनको बतया गया की किस प्रकार रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद मिड टाउन के चार्टर प्रेजिडेंट रोटेरियन सतीश गोसाईं के सहयोग से बनाये थेलासीमिया यूनिट में बड़े ही सुविधा पूर्वक तरीके से रक्त चढ़ाया जा रहा है। साथ ही संस्था द्वारा बच्चो जो समय समय पर देश में यात्राओं पर ले जाया जाता है अभी हाल ही में बच्चो को श्री राम जी लल्ला जी दर्शन श्री अयोध्या जी ले जा कर करवाए गए , मुंबई दर्शन हवाई जहाज द्वारा करवाए , हैदरबाद हवाई जहाज द्वारा ले कर गए जिसे सुन उनको बहुत अच्छा लगा।
उनसे निवेदन किया की वो फरीदाबाद आये व् एक दिन बच्चो के साथ बिताये जिसके लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन रोटेरियन सतीश गोसाईं जी करेंगे जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस सब का रोटेरियन सतीश गोसाईं जी को बताया तो वो भी बहुत खुश हुए उनको इस बात में हर समय ख़ुशी होती होती है की वो बच्चो को खुशिया दे सके।






