फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डी.ए.वी.शताब्दी महाविद्यालय ने मेटा और ऑटो एक्सपो की ओर से बी.टी.टी.एम प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए नेक्स्टआर्ट क्रिएशन के सहयोग से एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
यह प्लेसमेंट ड्राइव ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित की गई । नेक्स्टआर्ट क्रिएशन से सुश्री चेतना शर्मा (वरिष्ठ विकास प्रबंधक) और श्री प्रसन्ना (बिक्री प्रबंधक) ने महाविद्यालय परिसर का दौरा किया। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर डॉ. अर्चना भाटिया के मार्गदर्शन में।
इस ड्राइव में लगभग 38 छात्रों ने भाग लिया और 2 राउंड (स्क्रीनिंग और एचआर) के बाद 12 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी श्री विजय पाल सिंह के द्वारा किया गया।
इस मौके पर डॉक्टर भाटिया ने सभी चयनित विद्यार्थियों व श्री विजय पाल को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।
