फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान देवेंद्र गुप्ता, जनरल
सेक्रेटरी एडवोकेट दिनेश गुप्ता व कार्यवाहक प्राचार्य
डॉ. संजीव गुप्ता के दिशा–निर्देशन में विश्व एड्स दिवस मनाया
गया । इसका आयोजन यूथ रेडक्रॉस, रेड रिबन क्लब एवं सेंटजॉन
एम्बुलेंस ब्रिगेड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया ।
विश्व एड्स दिवस 2024 के थीम “सही मार्ग अपनाएं: मेरा स्वास्थ्य, मेरा
अधिकार!” पर आधारित एक व्याख्यान आयोजित किया गया ।
इसमें श्री दर्शन भाटिया, नेशनल सर्व मास्टर ट्रेनर, जिला रेड
क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे ।
उन्होंने एच.आई.वी. एड्स के मुख्य कारणों व इससे बचने के
लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से
बताया।
इस व्याख्यान में वाईआरसी, आरआरसी व सेंटजॉन
एम्बुलेंस के 37 वालंटियर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर
काउंसलर डॉ. देवेंद्र, डॉ. डिंपल, काउंसलर सुभाष कैलोरिया एवं
लवकेश उपस्थित रहे।
