
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / इवांका स्पोर्ट्स कप 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 डे – नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच श्री बाबा श्याम क्रिक्रेट अकादमी और जे.पी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे श्री बाबा श्याम क्रिक्रेट अकादमी ने जे.पी क्रिकेट अकादमी को 2 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और जे.पी क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
जे.पी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन का लक्ष्य दिया । जे.पी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए तुषार कुमार ने 46 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 29 रन, अंशुमान सिंह ने 45 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 19 रन बनाए। श्री बाबा श्याम क्रिक्रेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्सव राजवीर ने 8 ओवर में 1 मैडेन 26 रन देकर 4 विकेट, कार्तिक अधाना और गर्व भारद्वाज ने दो-दो विकेट और वीर ने 1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री बाबा श्याम क्रिक्रेट अकादमी ने 37.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर जीत हासिल की।
श्री बाबा श्याम क्रिक्रेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोनी पंडित ने 75 गेंदों पर 1 चौको की मदद से 33 रन ओर क्रिश ने 22 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए। जे. पी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए परमेश अत्री,मेहान और चरण बघेल ने दो-दो विकेट और तुषार कुमार ने एक विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच रोनी पंडित व फाइटर ऑफ द मैच प्रखर शुक्ला को घोषित किया गया।





