फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महिला प्रकोष्ठ, यूथ रेड क्रॉस एवं हरियाणा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका विषय था- “आत्म सुरक्षा एवं बढ़ते साइबर अपराध”। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में एस.एच.ओ नेहा राठी इंस्पेक्टर, अनीता, सोनिया एवं उनकी टीम इन्स्पेक्टर सविता उपस्थित थीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यशाला आयोजित की गई। महाविद्यालय की छात्राओं के शारीरिक ,मानसिक बौद्धिक एवं आर्थिक विकास हेतु महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के कुशल नेतृत्व में अनेकानेक कार्यक्रमों के साथ साथ कोर्सेज भी प्रारंभ किए गए हैं। इसी श्रृंखला में यह कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त करना था। अतिथि वक्ता एस.एच.ओ. नेहा राठी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के अनेक गुर बताते हुए महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ इत्यादि से संबंधित समस्याओं का सामना करने के लिए विस्तार से जानकारी जिससे महिलाएं शारीरिक रूप से पीड़ित होने पर अपनी रक्षा कर सकें। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि बढते साइबर क्राइम के कारण किस प्रकार छात्राएं मानसिक रूप से व्यथित हो जाती हैं? वह इन परेशानियों से कैसे मुक्ति पा सकती हैं? इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 और 1091 भी दिए। उन्होंने छात्राओं को आश्वासन भी दिया कि वह किसी भी तरह की समस्या का सामना करने पर महिला पुलिस थाना बल्लभगढ़ आकर उनसे मिल सकती है और अपनी परेशानी को बता सकती हैं उसका समाधान किया जाएगा तथा गोपनीयता का भी आश्वासन दिया। साथ ही दुर्गा शक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेखा सेन और डॉ. रेनू माहेश्वरी तथा यूथ रेडक्रॉस के संयोजक डॉ. जयपाल सिंह श्री सुभाष एवं श्री लवकेश के संयुक्त निर्देशन में यह कार्यक्रम सफल हुआ। इस अवसर पर हरियाणा किकबॉक्सिंग के कोचअन्जू शर्मा और अजय सैनी सदस्य भी उपस्थित थे। हरियाणा किक बॉक्सिंग के साथ अग्रवाल महाविद्यालय का M O U हुआ है जिसके अंतर्गत महाविद्यालय की 68 छात्राओं को प्रतिवर्ष आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाती है और छात्राएं जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी
प्राप्त कर चुकी हैं। इस बार यह ट्रेनिंग 18 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। किक बॉक्सिंग की छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किए डॉ. जयपाल के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यशाला में 112 छात्राओं ने अपनी सहभागिता दर्ज की और लाभान्वित हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नों के माध्यम से शंकाओं का समाधान भी हुआ।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
