फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / क्रिकगियर कप 7th ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर 13 डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 सेमी फाइनल मैच रविंदर फागना भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया और यह मैच डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी और महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था I महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 239 रन का लक्ष्य दिया । डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य ने 56 गेंदों पर 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 72 रन अमन कुशवाहा ने 82 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 66 रन उत्कर्ष मिश्रा ने 31 गेंदों 3 चौको की मदद से 31 रन बनाए। महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल शर्मा, दिव्याम व समीर ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने 27 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाकर जीत हासिल की।महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की ओर से अंशुल नागर ने 65 गेंदों पर 9 चौको और 13 छक्को की मदद से 139 रन जय देशवाल ने 46 गेंदों पर 2 चौको और 1 छक्के की मदद से 40 रन राम बघोला ने 32 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 25 रन बनाए। डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुशांक शर्मा ने 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट राहुल और अनिकेत आनन्द ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अंशुल नागर व फाइटर ऑफ द मैच व आदित्य को घोषित किया गया।
