फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / 5th मिक्स कॉरपोरेट डे कप 2024 रविंद्र फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया और यह मैच श्री राम क्रिकेट क्लब और सुपर किंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में श्री राम प्रॉपर्टी क्रिकेट क्लब ने सुपर किंग क्रिकेट क्लब को 93 रन से हराया, यह मैच 20 ओवर का था और श्री राम क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीत कर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
श्री राम क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन का लक्ष्य दिया। श्री राम क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बैटिंग करते हुए राहुल राजपूत ने 27 गेंदों पर 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 38 रन, महेंद्र ने 15 गेंदों पर 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। सुपर किंग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए फहीम सैफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट गोविंद और सुहैल ने 2/2 विकेट दिनेश गर्ग ने 4 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग क्रिकेट क्लब ने 14.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर हार गई।
सुपर किंग क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अमजद खान ने 21 गेंदों पर 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए।श्री राम क्रिकेट क्लब की ओर से पंकी ने 3.5 ओवर में 1 मैडेन 6 रन देकर 5 विकेट नितेश भड़ाना ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लोकेश नागर और ललित शर्मा ने 1/1 विकेट हासिल किया। मैच का मैन ऑफ द मैच पंकी व फाइटर ऑफ द मैच फहीम सैफी को घोषित किया।
