जनतंत्र टुडे

उत्तराखंड समाज के लोग जो फरीदाबाद में आकर बसे हैं उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड जीत की खुशी में पूर्व मंत्री विपुल गोयल के घर आकर जीत की बधाई दी ओर फूलमलाओ से उनका स्वागत किया। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को उत्तराखंड के 16 विधानसभाओं में बतौर प्रवासी प्रभारी के तौर पर जिम्मेवारी मिली थी। जिसे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बखुभी निभाते हुए सभी विधानसभाओ में घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे एक महीने चुनाव प्रचार किया था ओर बहुत सी जन सभाएं की थी।
इस मौके पर विपुल गोयल ने सभी लोगों को कहा कि देश की जनता ने सभी राज्यों में दोबारा कमल के फूल पर मोहर लगाकर यह साबित कर दिया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश पूर्णतया सुरक्षित है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से सभी लोग खुश हैं और उन्होंने सभी लोगों को जीत की और होली के पर्व की शुभकामनाएं भी दी । इस मौके पर मनोज शर्मा, ओम प्रकाश कुकरेती, विनय शर्मा, वीर सिंह पवार, मनोज कुमार ओम प्रकाश शर्मा एवं सेवा प्रभार् समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
