फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल एनटीपीसी फरीदाबाद में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ‘पखवाड़ा 18 फरवरी से 5 मार्च तक अत्यंत हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय में भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियों (निबंध लेखन,पोस्टर व स्लोगन लेखन आदि) का आयोजन किया गया तथा 7 मार्च 2022 को ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पखवाड़ा’ का समापन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमान संदीप सागर असिस्टेंट कमांडेट सी.आई.एस. एफ़ यूनिट एनटीपीसी और श्रीमान शुद्धूराम जी सीनियर मैनेजर सेफ्टी एनटीपीसी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। विद्यालय में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के समापन के अवसर पर छात्रों ने गीत व नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम के द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का सभी को संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय में कनिष्ठ वर्ग के कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में उत्तम प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति प्रमाण पत्र व पदक द्वारा सम्मनित किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अलका अरोड़ा जी ने अभ्यागत अतिथियों का शाल स्मृतिचिह्न व पौधा देकर स्वागत करते हुए बताया कि एनटीपीसी व सीआईएसएफ के द्वारा समय -समय पर हमारे छात्रों को सुरक्षित रहने जानकारी दी जाती है। शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
