मृतक श्री मान सिंह
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
फरीदाबाद सर्कल की नहरपार डिवीजन ग्रेटर फरीदाबाद की सब डिवीजन बदरौला में कार्यरत स्थाई बिजली कर्मचारी श्री मान सिंह लाइनमैन जिनकी उम्र करीब 47 वर्ष थी । वह बिजली निगम की ओर से असिस्टेंट फोरमैन के लिये परमिट लेने हेतु ऑथराइज्ड थे ।
आज दिनाँक:-29.08.2023 दिन मंगलवार सुबह तकरीबन नौ बजे के आसपास अपनी ड्यूटी के समय काम पर थे । जिसकी चेस्ट (छाती में) में अचानक दर्द हुआ और संभावना आँशित की जाती है कि हार्ट के अटैक से बिजली कर्मचारी साथी मान सिंह की एन मौके पर ही अचानक मृत्यु हो गयी । जिनका पोस्टमार्टम कराया गया व बाद में बल्लभगढ़ स्तिथ अटाली गाँव के स्वर्गाश्रम में देह की अंत्येष्टि की गई ।
