
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कालीबाड़ी सेक्टर 16 परिसर में आज रविवार, 14 मई, 2023 को सुबह 09.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली द्वारा नि:शुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच और उपचार शिविर और दवाओं का नि:शुल्क वितरण आयोजित की गयी थी।
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली के 14 डॉक्टरों और 5 पैरा मेडिकल कर्मचारियों की एक विशेष टीम सुबह सुबह ही कालीबाड़ी पहुँच गयी थी।
शिविर में उपस्थित लोग AIIY के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा “आयुर्वेद के माध्यम से रोगों की रोकथाम” पर व्याख्यान सुनी।
शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों और रोगियों की नि:शुल्क जाँच की गयी और उचित परामर्श दी गयी और साथ ही उन्हें आवश्यकता अनुसार दवाओं का नि:शुल्क वितरण की गयी।
स्वस्थ जाँच शिविर में मोटापा, पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस, पाचन तंत्र के विकार, मूत्र प्रणाली विकार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य विकारों की भी जाँच की गयी।
शिविर में लगभग 155 महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने उपस्थित होकर इसका लाभ उठाया।
फरीदाबाद कालीबाड़ी द्वारा समय समय पर ऐसे निशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर की आयोजन अत्यंत सराहनीय कार्य है जिससे समाज के कमजोर, वंचित और विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक भारी मात्रा में लाभान्वित होते रहे हैं।
फरीदाबाद कालीबाड़ी के सचिव श्री अचिन्तो पंडित जी एवं सह सचिव श्री सांतनु देब सरकार जी ने बताया की समुदाय के बीच हमारी भारतीय चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेद के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया था ताकि समाज में हमारी प्राचीन भारतीय चिकित्सा व्यबस्था, आयुर्वेद के प्रति जागरूकता फैले।
कालीबाड़ी के एक और वरिष्ठ सदस्य श्री अभिजीत गांगुली एवं श्री मनीष ब्रह्मचारी जी ने बताया की अपने प्रारंभिक काल से ही फरीदाबाद कालीबाड़ी प्रत्येक संभावित तरीके से समाज की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रही है और आगे भी कालीबाड़ी इसी तरह से समाज सेवा के लिए बिभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।







