फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सराय ख्वाजा फरीदाबाद स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता द्वारा स्वस्थ और फिट रहने का संदेश दिया।
जेआरसी एवम एसजेएबी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार विश्व में प्रत्येक वर्ष एक करोड़ तीस लाख से अधिक मौतें पर्यावरणीय कारणों से होती हैं। इस में जलवायु संकट जो मानवता के सामने सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जलवायु संकट भी एक स्वास्थ्य संकट माना है। डब्ल्यू एच ओ के अनुसार हमारे राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक निर्णय जलवायु और स्वास्थ्य संकट को बढ़ा रहे हैं। नब्बे प्रतिशत से अधिक लोग जीवाश्म ईंधन के जलने से होने वाली अस्वास्थ्यकर हवा में सांस लेते हैं। विश्व देख रहा है कि मच्छर पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बीमारियां फैला रहे हैं।
चरम मौसम की घटनाएं, भूमि क्षरण और पानी की कमी लोगों को विस्थापित कर रही है और उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। प्रदूषण और प्लास्टिक हमारे सबसे गहरे महासागरों, सबसे ऊंचे पहाड़ों के तल पर भी पाए जा रहे हैं। यहां तक कि प्लास्टिक ने हमारी खाद्य श्रृंखला में अपना रास्ता बना लिया है। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि अत्यधिक प्रसंस्कृत, अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थों का उत्पादन करने वाली प्रणालियां मोटापे के खतरों को बढ़ा रही हैं वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कैंसर और हृदय रोग को बढ़ा रहे हैं।
इसलिए आवश्यक है कि हम योग, प्राणायाम, एक्सरसाइज, पैदल चलकर और खेलों को अपने जीवन का अभिन्न एवम अनिवार्य अंग बनाकर अपने आप को स्वस्थ और फिट रखें।
प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और स्टाफ सदस्यों ने छात्रा करिश्मा, अनन्या, सरिता, डिंपल, लक्ष्मी और रोहित को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सुंदर पेंटिंग बनाने के लिए और सभी को स्वस्थ रहने, रोगों से बच कर रहने और इम्यूनिटी विकसित करने के लिए जागरूक करने के लिए सम्मानित किया।
