फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर (फॉर बॉयज) के दूसरे दिन शिविर की शुरूआत योग से हुई l
शिविर की थीम भारतीय युवा: चरित्र, व्यक्तित्व एवम स्वावलंबन है l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत जी का मकसद योग से शिविर की शुरुआत कराने का पीछे सभी स्वयंसेवकों को पूरे दिन सतर्क रखना है ताकि स्वयंसेवक सभी गतिविधियों में भाग ले सकें व सभी सिखाई हुई बातों को अपने जीवन को सुधारने में प्रयोग कर सकें और विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप की बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रोफेसर राज कुमार डीन छात्र कल्याण व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एनएसएस महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का धन्यवाद ज्ञापन किया व उन्होंने शिविर में सहयोग के लिए फरीदाबाद पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया l
साइबर क्राइम ब्रांच से एस.आई श्री दीपक जी ने कैसे हम नौकरी की चक्कर में, लोन के लिए ,फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं और कैसे हम जागरूकता द्वारा साइबर क्राइम से सुरक्षित हो सकते हैं व साइबर फ्रॉड होते ही हमें 1930 पर कॉल करनी चाहिए l वहीं एस.आई ट्रैफिक ताऊ श्री वीरेंद्र जी ने सड़क सुरक्षा के नियमों व कानूनों से सभी को अवगत कराया और कैसे सड़क दुर्घटना परिवारों नष्ट कर देती है, अठारह साल से कम आयु का बालक अगर वाहन चलाते हैं तो उसके पिता या माता को 25 हजार रुपए जुर्माना और तीन साल की जेल हो सकती है l दुर्गा शक्ति से आईं प्रियंका जी महिला सुरक्षा विषय पर अपने विचार रखे व स्वयंसेवकों से आग्रह भी किया की वे नशे में वाहन ना चलाएं और सड़क पर वाहन चलाते समय लड़कियों को कमेंट या हूटिंग न करें क्योंकि कई बार यह सड़क दुर्घटना का कारण बन जाता है l आज ही के दिन सड़क सुरक्षा की जागरूकता के लिए स्वयंसेवकों ने रैली भी निकाली जिसके मुख्य नारे “सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा” व “सुरक्षा से समझौता दुर्घटना को न्यौता” आदि रहे l
सायं काल के सत्र के मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविध्यालय के डीन छात्र कल्याण व राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम कोर्डिनेटर प्रोफेसर राज कुमार जी ने एन.एस.एस के स्वयंसेवक के कर्तव्यों व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की एन एस एस की वर्ष भर तक चलने वाली गतिविधियों से सभी की अवगत कराया ,वहीं विश्वविद्यालय की प्रोफेसर.शालिनी सिंह जी ने व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार रखे l गौरतलब है कि शिविर में 10 महाविद्यालयों के 133 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं l
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.कृष्ण कांत जी ने शिविर के कुशल संचालन के लिए शिविर के समग्र प्रभारी डॉ. अशोक कुमार निराला, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभना गोयल, डॉ. सुप्रिया ढांडा, श्री सुभाष कैलोरिया, श्री लवकेश, श्री मनमोहन सिंगला व शिविर से जुड़े सभी गैर शिक्षक वर्ग को बधाई दी l
