फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में गणित विभाग के तत्वाधान में “इंटरनेशनल डे ऑफ मैथमेटिक्स” एवं “इंटरनेशनल पाई डे” मनाया गया l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए “रंगोली प्रतियोगिता” एवं “पाई दौड़” आयोजित की गई l
गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी इस कार्यक्रम में संयोजक रहे तथा उन्होंने गणित के क्षेत्र में पाई की उपयोगिता के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया l रंगोली प्रतियोगिता में कुल 5 टीम रही l जिनमे प्रथम स्थान पर नेहा, आंचल (एमएससी प्रथम वर्ष), दूसरे स्थान पर मानसी, करिश्मा (बीएससी मैथ्स ऑनर्स तृतीय वर्ष), तीसरे स्थान पर भावना (बीएससी मैथ्स ऑनर्स द्वितीय वर्ष) तथा भावना (एमएससी मैथ्स द्वितीय वर्ष) रही l तथा पाई दौड़ में चार टीमों ने भागीदारी दिखाई जिसमें विजेता टीम आर्यभट्ट (मानसी, करिश्मा, ज्योति, कंचन, करुणा, माही व तन्नू) रही l इस कार्यक्रम में आयोजन सचिव श्रीमती प्रिया अरोड़ा, डॉ. ममता ठाकुर, दीपांजलि रही तथा समन्वयक की भूमिका श्रीमती नेहा गोयल, पूनम गुप्ता ने निभाई l
इस अवसर पर गणित विभाग की प्रवक्ता डॉ. गीता त्रिपाठी, श्रीमती रेनू बाला एवं श्री नरेंद्र उपस्थित रहे l विद्यार्थियों को इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा l यह एक सफल आयोजन रहा l
