फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे युवा कांग्रेसी नेता राकेश चपराना(मेवला महाराजपुर) ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्तों को याद करने...
उच्चतर शिक्षा – कॉलेज / HIGHER EDUCATION – महा विद्यालय
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे कुरुक्षेत्र के सांसद एवं प्रसिद्ध उद्योगपति नवीन जिंदल ने बुधवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में 14 अगस्त, 2024 को बी.कॉम, बी.एस.सी. (नॉन- मेडिकल/कंप्यूटर साइंस), बी.एस.सी. ऑनर्स...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय 78वें स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम”...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की स्किल यूनिवर्सिटी कैटेगरी में दूसरा...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने केंद्र की भाजपा सरकार मांग...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे तिगांव विधानसभा के राजेश नागर का गांव भतौला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक राजेश नागर का फूल माला और चांदी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। समारोह में पहुंचे विधायक राजेश नागर से ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याएं भी बताईं जिनका अधिकारियों से कहकर मौके पर ही निदान किया गया। नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा की जनता ने उन्हें बहुत प्रेम और समर्थन दिया है।यह प्रेम समर्थन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसमें कोई संशय भी नहीं है।फिर भी मैं आप लोगों से अपील कर रहा हूं कि तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार लाने के लिए मतदान करना।मैं आपके बीच रहने वाला प्रतिनिधि हूं। विधायक राजेश नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन रात मेहनत कर हरियाणा को नित नई ऊंचाई देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में भर्ती अटकाने वाले गैंग परेशान हैं कि वह नौकरियों को क्यों रुकवा नहीं पा रहे हैं।बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां देने वाले सीएम नायब सिंह सैनी के प्रति लोगों में इतना प्रेम है कि वह जहां भी जाते हैं, वहां भाजपा संगठन के साथ साथ आम लोग भी बड़ी संख्या में जुटते हैं और सीएम द्वारा हाल ही में गु्रप डी और शिक्षकों की भर्ती करने पर धन्यवाद अदा कर रहे हैं।विधायक राजेश नागर ने लोगों से कहा कि सीएम सैनी ने तिगांव के लिए किसी भी प्रस्ताव को न नहीं कहा है।इसलिए हमें हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार चुनना है। इस अवसर पर सुरेंद्र पार्षद, वीर सिंह नंबरदार, अतर सिंह नंबरदार, सिंह राज, लिक्खी, चरण सिंह, राम सिंह, हवलदार संतराम, ओमकार प्रधान, फिरे चंदीला, सुभाष नेताजी, बलजीत, अजब चंदीला, अजीत चंदीला, नेम भाटी, रतन सिंह वकील, चरण पाल, संतराम, अशोक चंदीला, खैर सिंह, लाला चंदीला, ओम प्रकाश चंदीला, पंकज चंदीला, रामजीलाल नेताजी, जगराम चंदीला, धर्मेंद्र चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।















