फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / देवताओं में सर्वप्रथम पूज्य गणेश को समस्त देवगण भी प्रणाम करते हैं क्योंकि वह शक्तिशाली होने के साथ साथ विनम्र भी हैं। इसके साथ साथ वह बुद्धिमान भी हैं। यह बात जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भक्तों के बीच कही। वह श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम श्री सिद्धदाता आश्रम में आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि हम सभी भगवान गणेश के जन्मदिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाते हैं। उन्हें प्रथम पूज्य देव माना गया है इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले गणपति के पूजन का विधान रखा गया है। स्वामीजी ने कहा कि गणपति सभी गणों के राजा हैं और सभी विघ्नों को दूर करने वाले हैं। उन्हें बुद्धि का भी देवता माना गया है। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भगवान का सविधि पूजन कर आए भक्तों को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि वह गणेशजी के शरीर से भी शिक्षाएं प्राप्त करें। उनकी लंबी सूंड सिखाती है कि कहां क्या हो रहा है, बड़े बड़े कान कहते हैं कि छोटी से छोटी बात भी छूट न जाए, उनका बड़ा पेट बातों को पचाना सिखाता है लेकिन विशाल शरीर होने के बावजूद छोटी आंखें यह कहती हैं कि अपनी ताकत का अहंकार नहीं होना चाहिए। इंसान को हमेशा विनम्र रहने का प्रयास करना चाहिए। उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद है कि जो मनुष्य किसी भी कार्य को आरम्भ करने से पहले गणेश जी की स्तुति करेगा, उसे किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने गणपति बाबा के पूजन में भागीदारी की और प्रसाद प्राप्त किया।
हरियाणा-NCR
फरिदादाबाद जनतंत्र टुडे / भाजपा विधायक राजेश नागर को पुन: तिगांव विधानसभा से उम्मीदवार बनाए जाने पर...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर गाँधी कॉलोनी के सामुदायिक...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पंडित शिवचरण लाल की पुण्यतिथि पर करेंगे श्रद्धा...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / जन कल्याण समिति फरीदाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने जिला उद्योग केन्द्र एवं जिला...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / पूर्व विधायक ने क्षेत्र के मौजिज लोगों के साथ बैठक कर बनाई चुनावी...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व विधायक पंडित टेकचंद शर्मा को पृथला विधानसभा क्षेत्र...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / आठ सितंबर को बड़ी सभा बुलाकर चुनाव को लेकर लेंगे बड़ा निर्णयजिला परिषद...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने शिक्षकों के समर्पित प्रयासों...
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों द्वारा बुधवार वेलकम...














